मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किसको क्या मिला

मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। योगी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को तकनीकी शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। योगी ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।

इन मंत्रियों को मिला विभाग

राज्य मंत्री संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है। राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।