पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में शनिवार को समाजवादी नेता, पूर्वमंत्री एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 गुलाम सरवर साहब की जयंती माननीय प्रदेष अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेष अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि स्व0 गुलाम सरवर साहब जीवन पर्यन्त समाजवादी विचारक के साथ-साथ समाज को अपनी लेखनी से भी नई दिशा दी। उनकी विशिष्ट पहचान जहां एक अच्छे पत्रकार के रूप में है, वहीं वे एक अच्छे वक्ता, नेता तथा संघर्षशील व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। वे गरीबों पर अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते थेे। उर्दू भाषा की तरक्की के लिए गुलाम सरवर साहब काम करते रहे। गुलाम सरवर साहब की लेखनी और जुबान में जो ताकत थी उसके कारण ही मातृभाषा उर्दू और हिन्दी दोनों का विकास हुआ। समाज में उर्दू भाषा की तरक्की के लिए इसे अपनाने की आवश्यकता है क्योंकि यह गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान करता है।
इस अवसर पर गुलाम सरवर साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी , राष्ट्रीय महासचिव सिर्फ बिनु यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती मधु मंजरी, श्री अरुण कुमार यादव, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव श्री संजय कुमार यादव, ई अशोक यादव, श्री मदन शर्मा, श्री प्रमोद कुमार राम, श्री बल्ली यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,श्री निर्भय कुमार अंबेडकर, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री गगन यादव, पटना जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ सिंहयादव, सरदार रणजीत सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, डॉ राजेश यादव, श्री बिंदन यादव, मो साकिब हुसैन, श्री प्रिय रंजन सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।






