‌Breaking News: पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर भीषण हादसा, आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर है। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम एक बड़ा और भयावह सड़क हादसा हुआ जिसमें आठ लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल मेंं हो रहा है। यह भीषण हादसा नवले ब्रिज के पास हुआ, जहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे झुलसकर आठ लोगो जिंदा जल गए।

मची अफरातफरी

मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसके कारण पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही या ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो कंटेनर, एक बस और 3-4 कारों के आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसे देख हम लोग डर गए.