‌Breaking News: जीसी मुर्मू बन सकते हैं ओडिशा के नए सीएम, जानिए क्या है उनका गुजरात कनेक्शन

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि गिरीश चंद्र मुर्मू (जीसी मुर्मू) ओडिशा के नए सीएम हो सकते हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी और केंद्री मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनका गुजरात से भी खास रिश्ता है।

जीसी मुर्मू

 पूर्व कैग और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल गिरीश मुर्मू के नाम की चर्चा ओ़डिशा के सीएम के रुप मेंं सबसे आगे है। सूत्रों का कहना है ओडिशा के नए सीएम के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी चर्चा थी लेकिन वह अब केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। इसी तरह सांसद अपराजिता सारंगी के नाम की भी चर्चा चल रही है लेकिन वह मुर्मू से रेस भी पिछड़ती दिख रही हैं। हालांकि, साथ कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नामों की चर्चा भी सीएम के रेस में है।

राजनाथ और भूपेन्द्र यादव बने पर्यवेक्षक

ओडिशा के नए सीएम के नाम पर फैसला करने के लिए केंद्र की ओर से केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि ओडिशा के सीएम के नाम को लेकर अब महज औपचारिकता भर रह गई है। सूत्रों का कहना है कि 1985 बैच के आईएएस रहे मुर्मू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कोई नया नाम सामने आ जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए.