भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नवीन ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, जानिए पीएम ने पद नहीं किस बड़ी बात के लिए दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। बिहार (Bihar) के सपूत और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन (National Executive President Nitin Naveen) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निनिन नवीन।

आपको बता दें कि 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नीतिन नवीन की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले दिन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने शुभकामना में कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात के दौरान बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निनिन नवीन

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट मेंं कहा कि नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामना दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनका संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव पार्टी के काम आएगा, क्योंकि हम सभी मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं