नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने महाराष्ट्र नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनावों में (Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat elections) महायुति मिले अपरा समर्थन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) समेत सभी सहयोगी दलों के नेताओं को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि महायुति को मिला व्यापक जनसमर्थन, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में एनडीए सरकार के प्रति जनता के विश्वास और आशीर्वाद को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, इस ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी एवं श्री अजित पवार जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र चव्हाण जी सहित भाजपा एवं एनडीए के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।






