भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन का दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अभिनंदन, अमित शाह ने दी बधाई

नई दिल्ली। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन का आज दिल्ली पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन हुआ। दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में नीतिन नवीन को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बधाई दी। वहीे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी बधाई दी।

अमित शाह ने कही यह बड़ी बात

अमित शाह ने कहा कि, नीतिन नबीन जी को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का और भी विस्तार होगा और मोदी सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा को आप जन-जन तक पहुँचाएँगे। ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। इस अभिनंदन समारोह के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपिस्थित थे।

दिल्ली की सीएम ने एयरपोर्ट पर की आगवानी

इससे पहले आज सुबह नीतिन नवीन जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली की उप मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एयरपोर्ट पहुंचकर नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन की खुद आगवानी की।