भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगे जोश, पिता को भी देंगे श्रद्धांजलि

नई दिल्ली / पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से तीन दिन तक बिहार में रहकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाएंगे। साथ ही अपने पिता और भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा (Late Shri Naveen Kishore Prasad Sinha, a veteran BJP leader) जी की पुयातिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ संजय मयूख की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति मेंं यह जानकारी दी गई।

मीडिया को जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार से से तीन दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहाँ वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक एवं भाजपा के समर्पित सिपाही रहे अपने पिताजी स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुयातिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

पिता के व्यक्तिव-कृतित्व को करेंगे नमन

31 दिसंबर 2025, बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुबह 09:00 बजे पटना के राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचेंगे जहां वे बिहार में भाजपा संगठन के मजबूत आधारस्तंभ और संगठन के समर्पित सिपाही रहे पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक, अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे एवं उनके व्यक्तिव व कृतित्व को नमन करेंगे।

कुछ इस तरह है कार्यक्रम

नवीन सोमवार देर शाम पटना पहुंचेंगे। मंगलवार वे सुबह 09:30 बजे से दिन भर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर 2025, बुधवार को सुबह 09:00 बजे पटना के राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुयातिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।