भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विकसित बिहार बनाने की रणनीति का किया खुलासा

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National Working President Nitin Naveen) ने पटना पहुंचने के बाद अपने संबोधन में खुलकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि आज बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही यहां तक पहुंचने का अवसर मिला और इसलिए पूरे बिहार की जनता को हार्दिक अभिवादन और प्रणाम। आने वाला समय बदलाव का समय है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विश्व की आर्थिक शक्ति में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है तथा आने वाले समय में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में बिहार और देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बिहार (bihar) ने लक्ष्य लिया है कि 1 करोड़ युवाओं को रोजगार (Employment to 1 crore youth) दिया जाएगा, लेकिन रोजगार देने के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को युवाओं के साथ जुड़ना भी जरूरी है।

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक बढ़े दबदबा

श्री नवीन ने कहा कि माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah) जी का यह स्पष्ट संकल्प है कि जब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा फहराएगा तभी भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग आएगा, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश को एक लाख से अधिक युवा नेतृत्व मिले और यह नेतृत्व तभी तैयार होगा जब पंचायत से पार्लियामेंट तक पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे।

इस तरह बनेगा 2047 विकसित बिहार

राज्य में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि यदि नेतृत्वकर्ता बनना है तो अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से जुड़कर कार्य करें, जनता की समस्याओं में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हों, क्योंकि यही प्रक्रिया भविष्य के नेतृत्व को जन्म देगी। निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में से ही कोई वार्ड काउंसलर बनेगा, कोई मुखिया बनेगा और आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेगा। इसलिए बिहार के पंचायत और निकाय चुनावों के लिए अभी से पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ जुट जाना आवश्यक है, क्योंकि ये चुनाव बदलते हुए बिहार की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करने वाले हैं। यदि पंचायत और निकाय स्तर पर मजबूत और सक्षम नेतृत्व खड़ा किया जाता है, तो निश्चित रूप से 2047 का बिहार भी विकसित बिहार बनकर उभरेगा।

जनादेश से भाजपा की जवाबदेही बढ़ी

माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में एक परिवर्तन की लहर आई है। इस जनादेश से भाजपा की जवाबदेही बढ़ चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) जी के नेतृत्व में हमारी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक ले जाने का कार्य सरकार के साथ साथ जनता को भी करना आवश्यक है। जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ अपना मत भाजपा को दिया है, उस पर भाजपा को खरा उतरना है। 2025-30 का बिहार निश्चित रूप से वो मायने लिखने वाला है, जिसमे बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार होगा। इसलिए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का साथ मिलकर काम करना आवश्यक है। साथ ही साथ पूरी तरह से सबको आश्वासन है, बिहार का भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की उसी प्रकार चिंता करेगा जिस प्रकार बिहार के विकास की चिंता करेगा।