नई दिल्ली। मंगलवार का दिन बिहार और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के लिए बेहद खास रहा। बिहार के नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह महज 45 साल की उम्र में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।
वह छड़ बेहद खास रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने साथ ले जाकर अपने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन को कुर्सी तक ले जाकर बिठाया। इस मौके पर चार पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे। नितीन नवीन के इस पद पर पहुंचने से बिहार म में जश्न का माहौल है।






