पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकस्सी की चाल अपने चरम पर है। इस बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने शुरुआती रूप से बुधवार देर रात तक 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। उन्हें पार्टी की ओर से सिंबल भी दे दिए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और 6 बार के विधायक अवधेश कुमार सिंह भी मैदान में
कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को औरंगाबाद के कुटुंबा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं छह बार के विधायक और पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह को वजीरगंज से उम्मीदवार बनाया गया है। वैशाली से संजीव सिंह जबकि राजपुर से विश्वनाथ राम को मैदान में उतारा गया है। हालांकि, उम्मीदवारों के नाम को लेकर देर रात तक ऊहापोह की स्थिति रही। वजीरगंंज सीट से कई मीडिया हलकों काफी देर तक शशि शेखर सिंह का नाम चल रहा था जो अवधेश कुमार सिंह के पुत्र और 2020 चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। देर रात अवधेश कुमार सिंह ने न्यूज इम्पैक्ट से खास बातचीत में यह स्पष्ट किया कि वजीरगंज से कांग्रेस ने फिर से उनपर भरोसा जताया है।
कौन कहां से उम्मीदवार
वजीरगंज – अवधेश सिंह
कुटुंबा – राजेश राम
राजापाकर – प्रतिमा दास
बिक्रम – अनिल कुमार
वैशाली – संजीव सिंह
औरंगाबाद – आनंद शंकर
बरबीघा – त्रिशुलधारी सिंह
लखीसराय – अमरेश कुमार
नालंदा – कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया
बगहा – जयेश सिंह
सोनबरसा – तारिणी ऋषिदेव
राजपुर – विश्वनाथ राम
अमरपुर – जितेंद्र सिंह
रोसड़ा – ब्रजकिशोर रवि
गोपालगंज – ओमप्रकाश गर्ग
मुजफ्फरपुर – विजेंद्र चौधरी
गोविंदगंज- शशि भूषण राय उर्फ गप्पूराय
रीगा – अमित कुमार टुन्ना
फुलपरास – सुबोध मंडल
सुल्तानगंज – ललन कुमार
बेगूसगू राय – अमिता भूषण
बछवाड़ा – गरीब दास