Bjp Candidate List: भाजपा के 71 उम्मीदवारों की सूची जारी, मधुबन से राणा रणधीर समेत कई मौजूदा युवा विधायकों को टिकट, आरा से अमरेंद्र प्रताप का टिकट कटा

Bihar Election : पटना। बिहार से एक बड़ी खबर है। एनडीए और महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही रस्साकस्सी के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें मधुबन से राणा रणधीर और बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप समेत कई मौजूदा विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। जबकि आरा से मौजूदा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया है।

दोनों डिप्टी सीएम मैदान में

भाजपा की पहली सूची में नौ महिलाओं को टिकट दिया गया है जिसमें …की विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल है। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मुंगरे से तारापुर से मैदान में उतारा गया है। जबकि दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लखीसरायसे उतारने का फैसला किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा

मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। नंद किशोर यादव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पटना साहिब के मौजूदा विधायक हैं। वहीं कुम्हरार से विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काट दिया गया है। भाजपा एनडीए गठबंधन के तहत 101 सीटों पर अपनेकैंडिडेट को चुनाव लड़ाएगी।

युवा चेहरों पर ज्यादा भरोसा

भाजपा ने पहली सूची में अपने ज्यादातर युवा विधायकों को टिकट देकर उनपर दोबारा भरोसा जताया है। मधबन से राणा रणधीर, जमुई से श्रेयसी सिंह, छतापुर से नीरज सिंह बबलू और झंजारपुर से नीतिश मिश्र जैसे प्रमुख युवा चेहरे हैं। आपको बता दें कि मुधबन से राणा रणधीर की छवि एक साफ-सुथरे नेता की रही है और वह सहकारिता मंत्री भी रह चुके हैं। अपने पिता और पूर्व मंत्री एवं सांसद स्व सीताराम सिंह के सानिध्या में राजनीति मेंं कदम रखने वाले राणा रणधीर पेशे से इंजीनियर हैं। वह आम राजनेताओं के उलट कम बोलते हैं लेकिन तथ्यों के साथ सटीक बोलने के लिए जाने जाते हैं। सहकारिता मंत्री के कार्यकाल में उनकी तथ्यों के साथ हाजिरजवाबी के लिए विपक्ष भी उनका मुरीद हुआ करता था।

भाजपा की पहली सूची मेंं इनको मिला टिकट

मधुबन- राणा रणधीर सिंह
जमुई- श्रेयसी सिंह
छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
सीवान- मंगल पांडेय
तारापुर- सम्राट चौधरी
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज- राजूकुमार सिंह
बेतिया- रेणुदेवी
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा- श्यामबाबूप्रसाद यादव
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
ढाका- पवन जायसवाल
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा- अनिल कुमार राम
परिहार- गायत्री देवी
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर- निशा सिंह
कोढ़ा- कविता देवी
सहरसा- आलोक रंजन झा
गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जीवेश मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्गुता
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
तेघड़ा- रजनीश कुमार
बेगूसगू राय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुडू
मुंगेर- कुमार प्रणय
बिहारशरीफ- सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नवीन
कुम्हरार- संजय गुप्गुता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थसौरव
बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह टाइगर
तरारी- विशाल प्रशांत
अरवल- मनोज शर्मा
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआगु – उपेंद्र दांगी
गया शहर- प्रेम कुमार
वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज- अरुणा देवी