Bihar Election 2025: पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव 2015 के लिए भाजपा ने बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें कुल 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। एक दिन पहले भाजपा में आने वाली लोक गायिक मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट मिला है। जबकि बाढ़ से लगातार चार बार जीत रहे ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट दिया गया है। एक दिन पहले भाजपा ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 71 उम्मीदवारों के ना्म थे।

जनसूराज छोड़कर भाजपा में आए पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट
भाजपा की दूसरी सूची मेंं बक्सर से आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है। पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा दो महीने पहले ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी छोड़कर भाजपा मेंआए थे। आपको बता दें कि आनंद मिश्रा ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके भाजपा के टिकट पर बक्सर से चुनाव लड़ने की चर्चा चल थी। हालांकि, भाजपा में बात नहीं बन पाई तो वे निर्दलीय ही बक्सर से उतरे थे लेकिन हार गए। इसके बाद वह जन सुराज में शामिल हो गए और उन्हें पार्टी की युवा विंग का अध्यक्ष बनाया गया था।
लगातार दो बार से बक्सर हार रही भाजपा
बक्सर सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। वहां से 2010 तक भाजपा की शुखदा पांडे विधायक थीं। लेकिन 2015 मेंं उनका टिकट काटकर युवा चुहरे के रूप में प्रदीप दूबे को दिया गया लेकिन वह कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से चुनाव हार गए। इसके बाद 2020 के चुनाव में भाजपा ने परशुराम चौबे को टिकट दिया लेकिन मुन्ना तिवारी ने उन्हें पटखनी दे दी। इस बार बक्सर विधानसभा सीट से भाजपा का कमल खिलाने का दारोमदार आनंद मिश्रा पर है।
दूसरी सूची मेंं कौन कहां से लड़ेगा
अलीनगर- मैथिली ठाकुर
बाढ़- सियाराम सिंह
बक्सर-आनंद मिश्रा
हायाघाट- रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर- रंजन कुमार
गोपालगंज- सुभाष सिंह
बनियापुर- केदार नाथ सिंह
छपरा- छोटी कुमारी
सोनपुर- विनय कुमार सिंह
रोसड़ा- बीरेंद्र कुमार
अगिआंव- महेश पासवान
शाहपुर- राकेश ओझा