खेल प्रतियोगिता बेटियों की प्रतिभा, साहस और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच: संजय सरावगी‎

पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ( president of Bihar BJP Sanjay Saraogi) ने शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Bharat Ratna former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट (womens cricket) चैंपियनशिप 2025 का गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता हमारी बेटियों (doughters) की प्रतिभा, साहस और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच है।

खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ‘महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2025’ में कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत एक ही टीम की होती है, लेकिन खेल को सदैव खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने जीवन में खेल की महत्ता को भी रेखांकित किया।

‎इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में सुशासन का पाठ पढ़ाया। सार्वजनिक जीवन में जीवनपर्यंत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई lड़ी और राजनीति में नया मार्ग गढ़ा।

‎इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक प्रमोद गुप्ता, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।