Big Braking: छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के राजकुमार और चंद्रपुर के भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे

छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के राजकुमार और चंद्रपुर के भाजपा पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव नहीं रहे। भाजपा के फायरब्रांड नेता युद्धवीर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। बेंगलुरु के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। युद्धवीर लंबे समय से लिवर की बीमारी से ग्रस्त थे। उनका पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था।

रायपुर से एयरएंबुलेंस से बेंगलुरु लागा गया था

युद्धवीर की तबीयत खराब होने पर पहले रायपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बात हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेंगलुरु एयरलिफ्ट कराया गया। यहां सोमवार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व राज्य सभा सदस्य रणविजय सिंह जूदेव ने निधन की पुष्टि की। निधन की खबर से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को ही युद्धवीर सिंह जूदेव का पार्थिव शरीर जशपुर लाया जाएगा।