भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार चुनाव में आजमाएंगी किस्मत, दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Bihar Assembly Election 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखोें के ऐलान के बाद नेताओं से लेकर अभिनेता-अभिनेत्रियों और कलाकारों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। पवन सिंह और मैथिली ठाकुर के बाद अब इसमें नया नाम अक्षरा सिंह का जुड़ गया है। भोजपुरी सिने प्रेमियों के दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों को तब हवा मिली जब उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता गिरीराज सिंह से मुलाकात की।

क्या कहा अक्षरा ने

पिछले दिनों अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरीराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान हुई बातचीत का ब्योरा अक्षरा ने नहीें दिया। लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीेंरे साझा कर इसका जानकारी दी। हालांकि, अक्षरा ने इसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया है। इसके बावजूद बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अक्षरा के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है्ं।

पवन सिंह और मैथिली ठाकुर ने भरा दम

अक्षरा सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों को बल ऐसे ही नहीं मिला है बल्कि इसके पीछे कुछ वजह भी है। काराकाट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ चुके भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पिछले दिनों पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भाजपा में शामिल हो गए। उनके शाहाबाद के किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं लोक गायिक मैथिली ठाकुर भी दरभंगा या मधुबनी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार संगठन प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी।

इस लिंक पर करें क्लिक

https://x.com/AKSHARASINGH1/status/1975247643212456274?