राहुल गांधी ने संसद में उठाया वायनाड में भूस्खलन का मुद्दा, स्पीकर ने राजनीति नहीं करने की दी नसीहत
नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन का मुद्दा उठाते हुए सरकार से प्रभावित लोगों के हर संभव मदद करने, मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजे देने, मुआवजा की राशि बढ़ाने और उनके पुनर्वास के लिए कदम उठाने की मांग की। […]









