मुंबई। मायानगरी मुंबई से एक दुखद खबर है। बॉलीवुड की स्वर्ण युग की एक अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र का आज मुंबई में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। हाल ही में उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) और बॉलीबुड महानायक अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) समेत अनेक हस्तियों ने उन्हें खोने पर गहरा दुःख जताया है।
सदमें में बॉलीवुड
दोपहर एक बजे के करीब उनके आवास पर एंबुलेंस पहुंचने की जानकारी मिली थी और उसके बाद उनके आवास पर सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग कर दी गयी थी। हालांकि, मिल रही जानकारी के मुताबिक सुबह उनके आवास पर उनका देहांत हुआ। मुख्यमंत्री सहित फिल्म जगत व राजनीति में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस क्रेमेटोरियम में हुआ।
शोले के वीरु का फिल्मी सफर
1975 की सुपरहिट फिल्म शोले में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ यादगार भूमिका निभाई, यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा का क्लासिक मानी जाती है। आपको बदा दें कि धर्मेन्द्र ने 1960 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उन्होंने करीब 60 साल में 300 से भी अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था, उनकी शारीरिक उपस्थिति और सहज अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दी।
नहीं पसंद आई राजनीति
धर्मेेद्र को राजनीति कभी पसंद नहीं आई। इसके बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर भाजपा के टिकट पर अपने दोस्त और कांग्रेस के दिग्गज नेता बलराम जाखड़ को हरा कर 2004 में सांसद बने। धर्मेन्द्र को 2012 में भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था।
घर में अभिनेताओं की फौज

धर्मेन्द्र अपने पीछे अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, अभिनेत्रि हेमा मालिनी (hema malini) और बच्चों अभिनेता सनी देओल (sunny deol), बॉबी देओल (bobby deol) व एशा देओल (esha deol) और अहना दोओल (ahana deol), विजेता दोओल (Vijeta Deol) और अजिता देओल Ajeita Deol शामिल हैं को छोड़ गए हैं। इनमें केवल अजिता और विजेता ही फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। बीमार होने के पहले अभिनेता धर्मंद्र ने पुणे के पास अपने लोनावाला फार्म से अक्सर खुद के द्वारा उपजाई गई सब्जियों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे।
प्रधानमंत्री और अमिताभ बच्चन ने जाताया शोक
उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) समेत अनेक हस्तियों ने उन्हें खोने पर गहरा दुःख जताया है। बॉलीबुड महानायक अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) ने भी धर्मेेद्र के निधन पर शोक जताया है।






