पटना। बिहार के पटना होमियोपैथी डॉक्टर निहाल कुमार मां की याद में कुछ अलग अंदाज में लोगों का मुफ्त इलाज कर रहे हैं। आज की तारीख की जब आए दिन मीडिया में खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं कि बुजुर्ग मां-बाप को डॉक्टर-इंजीनियर या बिजनेसमैन बेटे ने बेसहारा छोड़ दिया। ऐसे में डॉक्टर निहाल प्रेरणा के स्रोत हैं।
कुछ इस तरह है अंदाज
डॉक्टर निहाल ने न्यूज इम्पैक्ट से खास बातचीत में कहा कि 9 अप्रैल उनकी मां की पुण्यतिथि है और हर साल वह इस दिन मुफ्त में मरीजों का इलाज करते हैं। इसके तहत न केवल जांच मुफ्त है बल्कि दवाइयां भी मुफ्त मेंं दी जाती हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर निहाल ने अपनी क्लिनिक का नाम भी अपनी मां कुमुद सिंह के नाम पर कुमुद होमियो क्लिनिक रखा है।

हर रविवार को 5 मरीजों का मुफ्त इलाज
डॉक्टर निहाल ने 9 अप्रैल को जगदेव पथ के नजदीक लोहियापथ मेंं अपने क्लिनिक के पास मुफ्त कैंप लगाया है। डॉक्टर निहाल ने बताया कि मुफ्त कैंप के अलावा भी वह हर रविवार को 5 मरीजो का मुफ्त इलाज करते हैं। उनका कहना है ऐसा करके उनको दिल से बहुत खुशी मिलती है।
बदलते मौसम में रहें सतर्क

डॉक्टर निहाल ने बताया कि बदलते मौसम में ज्यादातर लोग मौसमी बीमारियों का शिकार होते हैं लेकिेन बच्चों और बुजुर्गों को इसमें खास ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा स्थिति गंभीर लगने पर अपने नजदीकी डॉक्टर से पास जितना जल्द हो सके जाकर जांच जरूर करानी चाहिए।
छोटे बच्चों का ऐसे रखें ख्याल
डॉक्टर निहाल ने बताया कि स्कूलों मेंं नए सत्र से पढ़ाई शुरू हो गई है। ऐसे में छोटे बच्चों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर निकलने और अधिक से अधिक लोगों के संपर्क में आने पर वह मौसमी बीमारियों का आसानी से शिकार हो जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जब भी बच्चे स्कूल से घर वापस आएं तो उनका हाथ जरूर साफ करवाएं। इसके अलावा तुरंत ढंडा या गर्म खाने को न दें। डॉक्टर निहाल ने एक खास बात यह भी बताया कि छोटे बच्चे अक्सर खेलने मेंं घर में गिरते रहते हैं ऐसे में हर अभिभावक को अपने घर में होमियोपैथी की दवा अर्निका जरूर रखनी चाहिए। यह चोट लगने पर खून का थक्का नहीं जमने देता है। हालांकि, इसकी खुराक डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों को जरूरत पर दें।





