पटना। पेट्रोल और डीजल पर ₹10 की एक्साइज ड्यूटी में कमी का केंद्र सरकार का निर्णय आम जनता को बड़ी राहत देने वाला कदम है। इससे डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी और महंगाई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। यह बात डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सह लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार ने यह बात कही।
इस संबंध में डॉ संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सह लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समय-समय पर आम जनता को राहत देने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।
डॉ सुमन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद यह सुनिश्चित किया गया है कि आम जनता पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। यह निर्णय न केवल आम आदमी की जेब को राहत देगा, बल्कि कृषि, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जब नेतृत्व में दूरदर्शिता हो, निर्णय में जनहित हो और इरादों में राष्ट्रहित हो, तब वैश्विक संकट भी देश की प्रगति को रोक नहीं पाते। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।






