पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश वासियोंदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। श्री चिराग ने बधाई संदेश में कहा कि यह पाक त्योहार आपके और आपके परिवार के जीवन में अमन, सुकून, भाईचारा और खुशहाली लाए। यह पवित्र पर्व एकता ,प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है और लोग ईद पर एक- दूसरे से गले मिलकर मुबारक देते हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, जमूई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती,प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल नेता राजू तिवारी,राष्ट्रीय महासचिव डाः शाहनवाज अहमद कैफी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इंतखाब आलम,ईः नौशाद आलम,मोः कलामुद्दीन, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह,अमित रानू,राजीव रंजन सिंह, संगीता देवी,
अल्पसंख्यक सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारीयों ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी।
चिराग पासवान ने प्रदेश वासियों को दी ईद की मुबारकबाद






