पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय, 1 व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग, पटना में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम साहिल के नेतृत्व में दावत-ए-इफ्तार का आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान शामिल हुए।
इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमारजी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने दावत-ए-इफ्तार के मौके पर ईद की मुबारकबाद दी।
इफ्तार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के अल्पसंख्यक एवं जन कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान माननीय मंत्री विजय चौधरी, माननीय मंत्री लेसी सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, संजय पासवान, संजय सिंह तथा राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव माधव आनंद, रामेश्वर महतो सहित विभिन्न दलों के कई अल्पसंख्यक नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर सभी नेताओं ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी और सलीम साहिल ने सभी आए हुए सभी अतिथियों और पार्टी के माननीय विधायकों का चादरपोशी कर स्वागत किया । पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इस मौके पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, सांसद राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफी, नौशाद आलम, डॉ इंतखाब आलम,मोः कलामुद्दीन, मोहम्मद सरवर अली, मोहम्मद जीशान मोहम्मद कामरान समेत हजारों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए ।






