महिलाओं के सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा राष्ट्र : लोजपा (रामविलास)

पटना। लोजपा (रा) प्रदेश कार्यालय पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (रा) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शोभा सिन्हा पासवान ने की।

इस अवसर पर पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की सभी जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनबाज अहमद कैफी, डॉ. सत्यानंद शर्मा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, विधायक अरुण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नौशाद अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हमेशा से महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।नेताओं ने कहा कि पार्टी महिलाओं को समाज और राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में माधुरी कुमारी,निभा पासवान, हेमलता पासवान, वीणा सिंह, बेबी खातून, विनीता सिंह, संगीता देवी, बबली वर्मा, रति पांडे ,रीना राज मंजू वर्मा, गुंजन कुमारी, मीना कुमारी, मंजू देवी सीता देवी, मुन्नी सिंह, रूबी देवी तथा महिला सेल सैकड़ो अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।