ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आदिवासी समुदाय का अपमान किया : सम्राट चौधरी

पटना ।सिलिगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी नहीं करने और सभा स्थल छोटा करने को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। बिहार के डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि बेहद शर्मनाक! देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी और आदिवासी समाज की भावनाओं की अनदेखी बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिलिगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के स्थल को छोटा कर दिया गया और न #मुख्यमंत्री, न कोई मंत्री उन्हें रिसीव करने पहुंचे। राष्ट्रपति ने खुद दुख जताया कि क्या #ममता दीदी मुझसे नाराज हैं?यह आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का अपमान है। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं।राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है, इसकी गरिमा का सम्मान हर हाल में होना ही चाहिए।ममता बनर्जी ने निकृष्ट राजनीति पेश कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार कर दी हैं।