चिराग पासवान ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर-सम्मानजनक जीवन जीने के लिए किया प्रोत्साहित

पटना। रविवार को हाजीपुर परिसदन में लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय Chirag Paswan जी ने दिव्यांगजनों के बीच उपस्कर वितरण किया।

पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह पहल समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया।