जीतन राम मांझी की पार्टी ने कसी कमर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का तेज हुआ सदस्यता महाअभियान

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा बैठक के बाद विनोद कुमार उर्फ गणेश कुमार जी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जी ने सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जी ने कहा कि इनके पार्टी में आने से निश्चित तौर पर पार्टी और मजबूत होगी और इनके राजनीतिक अनुभव से पार्टी को लाभ मिलेगा।

वही दूसरी तरफ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए विनोद कुमार उर्फ गणेश जी ने कहा कि हम अपने शरीर के एक कतरा तक पार्टी को सींचते रहेंगे।जितनी क्षमता है हम पार्टी को बढ़ाते रहेंगे।अमारा आस्था पार्टी के संरक्षक श्री जीतनराम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन जी में सदैव बना रहेगा।