राहुल गांधी पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज हो, भारत की छवि हुई धूमिल: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) पार्टी युवा प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को इनकम टैक्स चौराहा पर युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज़ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मो कमाल परवेज़ जी ने कहा कि मण्डपम में हो रहे AI सम्मेलन में जिस तरह से कांग्रेसियों द्वारा विरोध किया गया वह बहुत ही निंदनीय है।विश्व के मानचित्र पर जिस तरह भारत एक मजबूत और सशक्त राष्ट के रूप में स्थापित हो चुका है,उसको राहुल गांधी जी के द्वारा धूमिल किया गया है जो राष्ट्र द्रोही कार्य है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।आगे मो कमाल ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री और भारत के गृह मंत्री से मांग करते है कि राहुल गांधी जी के ऊपर देश द्रोह का मुकदमा दायर कर इनको सलाखों के भीतर भेजा जाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरधारी सिंह,पंकज मालाकार,दिग्विजय सिंह,सुजय बाबा,रविंद्र बाबा,अमन कुमार,विश्वरंजन जी,महेश चंद्रवंशी,मनोज यादव,सलाउद्दीन जी आदि लोग भाग लिए।