पटना। लोजपा (रा) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरुण भारती ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र जमुई अंतर्गत जिला मुख्यालय जमुई में (पहला) केंद्रीय विद्यालय तथा दूसरा केंद्रीय विद्यालय अपने ही लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तारापुर विधानसभा के संग्रामपुर प्रखंड में केंद्रीय विद्यालय स्थापना एवं स्वीकृति का आग्रह किया।
यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने में मिल का पत्थर साबित सिद्ध होगी तथा दीर्घकालिक शैक्षिक एवं मानव संसाधन विभाग की मजबूत नीवं रखेगी।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि जमुई सांसद श्री अरुण भारती जी अपने क्षेत्र को शैक्षिक अवसंरचना को सुदृढ़ और उन्नत बनाना ही उनका संकल्प है।






