दुखद: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की हवाई दुर्घटना में मौत, महाराष्ट्र में तीन दिन का शोक, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Ajit Pawar Plane crash: नई दिल्ली। देश की राजनीति और महाराष्ट्र के लिए एक दु:खद खबर है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया।(Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar dies in plane crash) सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेता अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे। दुर्घटना में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।

सूत्रों का कहना है कि बारामती में लैंड करते समय प्राइवेट प्लेन क्रेश हुआ और क्रैश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ। बारामती में घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में आग और धुआं, विमान का मलबा और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाती एम्बुलेंस दिखाई दी। घटना स्थल पर लोग हर संभव तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे थे.इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से महाराष्ट्र समेत देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे.

पीएम मोदी ने जताया शोक

अजित पवार की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अजित पवार लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था. उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’। शोक जताने वालों मेंं ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं। शिंदे ने विमान दुर्घटना की जांच की मांग की है।

दिल्ली में था परिवार

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का परिवार (पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार) दिल्ली में थे.। सूत्रों ने बताया कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो चुका है। वहीं अजित पवार के चाचा दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल पहुंच हो गए हैं।