चिराग पासवान ने पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली/ पटना।केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने लोजपा (रामविलास) केंद्रीय कार्यालय नॉर्थ एवेन्यू 71 नई दिल्ली मे झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। आगे श्री चिराग ने पूरे देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

वहीं बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल के नेता श्री राजू तिवारी ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ झंडोत्तोलन किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर पार्टी के जमूई सांसद श्री अरूण भारती, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना,राष्ट्रीय महासचिव डाःसत्यानंद शर्मा,डाः शाहनवाज अहमद कैफी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी,संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान,ललन पासवान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक,पार्टी के विधायक विष्णुदेव पासवान, प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह,निशांत मिश्रा, सोनम पासवान, अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला सेल अध्यक्ष शोभा पासवान, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश सलीम साहिल, अतिपिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, पंचयतीराज प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती,प्रदेश संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह, संसदीय बोर्ड उपाध्यक्ष शिशिर राय, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पांडेय तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।