हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी हुए शामिल

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी के द्वारा आज कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती पार्टी कार्यालय 12M स्टैंड रोड पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार जी के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर के शुरू किया गया।

पार्टी के मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार जी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुटुंबा के माननीय विधायक ललन राम ने किया।उक्त अवसर पर पार्टी के संस्थापक,संरक्षक भारत के केंद्रीय मंत्री माननीय जीतनराम मांझी जी भी उपस्थित रहे।संरक्षक महोदय ने उक्त अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में किए गए संघर्ष और उनके सादगी से गंभीरता पूर्वक चर्चाएं की।उन्होंने कहा कि हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते है कि हम उनके साथ कर चुके है।उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म कर के समाज के पिछड़े,शोषित, वंचित व्यक्तियों को मुख्य धारा में जोड़ने का एक सफल प्रयास था।जिससे उसी साल लाखों बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।आगे उन्होंने कहा की वे कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित व्यक्ति थे।उन्होंने अतिपिछड़ों आर्म का लाइसेंस पर भी विशेष जोड़ दिए थे,इससे उनका मानना था कि समाज में व्याप्त असमानता के डर को कुछ हद तक पाटा जा सकता है।

वही अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर अनिल कुमार जी ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का मुख्यमंत्री के रूप में इनका कार्यकाल भले ही बहुत कम दिनों का रहा है लेकिन उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णय को भूल पाना मुश्किल ही नहीं असंभव है।वे एक बहुत ही गरीब परिवार से बहुत ही संघर्ष से यहां तक का सफर तय किए थे।उनका जीने का शैली बहुत ही सरल और साधारण था।वे अपना कपड़ा तक अपने से धोते थे।वे अपने कार्यकर्ताओं के लिए सब कुछ निछावर करने के लिए भी तैयार रहते थे।एक साधारण कार्यकर्ता भी उनको बुलाता तो ओ उस कार्यकर्ता के घर पहुंच जाया करते थे।इस कार्यक्रम के संबोधित करने वालो में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय,st आयोग के सदस्य मुकेश मांझी,कमाल परवेज़,सुनील चौबे,कमालुद्दीन,स्मिता शर्मा,पूनम सिंह,रत्नेश पटेल,राजीव रंजन,वरुणेश वरुण,रामविलाश प्रसाद,गीता पासवान,श्रवण कुमार,राकेश रंजन,साकेत यादव,रणविजय पासवान,पंकज मालाकार,मनोज गुप्ता,टूटू खान,अनिल यादव,विजेंद्र शर्मा,महाराजा खान,राजेश कुमार,अनिल कुमार,रविन्द्र बाबा,अनिल रजक,इरफान खान आदि लोग थे।