पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 24 जनवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में पटना जिला और महानगर के द्वारा राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयंती समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे।
इस समारोह में राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, माननीय सांसद, माननीय विधायक, विधानपार्षद,पूर्व विधायक , पूर्व विधान पार्षद सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी,सहित सभी जिला और प्रखंड स्तर के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।






