भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर गुदड़ी के लाल थे: लोजपा- (रा)

पटना। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर गुदड़ी के लाल थे। जीवन प्रयत्न गरीबों, मजलूमों, बेजुबानों, मजदूरों और किसानों के लिए संघर्ष किया। सादा जीवन और उच्च विचार वाले कर्मयोगी थे। त्याग-तपस्या के प्रतीक थे। यह बात आज लोजपा-(रा) के राज्य मुख्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के पूर्व संध्या पर आयोजित चिराग पासवान का गरीब-गुरबा सम्मेलन में बोलते हुए लोजपा- (रा) के वरिष्ठ नेताओं ने यह बात कही।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, युवा लोजपा-(रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, अमित रानू, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश मीडीया प्रभारी कुंदन कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव मनोज कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हमलोगों के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान निरंतर प्रयास कर रहें हैं। जैसे कर्पूरी गरीबों पर जुल्म के खिलाफ जेहाद छेड़ते थे आज चिराग पासवान गरीबों का आंसू देश भर में पोंछ रहें है। समाज के अन्तिम पैदान पर खड़े लोगों को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़कर इनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक विकास का काम कर रहें है।कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा और संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री उत्सव सेठ ने किया।समारोह को इन नेताओं के अलावे अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज आलम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विधानचंद्र भारती, पार्टी के प्रदेश महासचिव विभीषण शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उप संगठन मंत्री ललन ताती, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव राजकमल शर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों चलने संकल्प लिया। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दिया।