डोडा में 10 जवानों की शहादत पर चिराग पासवान ने जताया दुख

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना की गाड़ी के खाई में गिरने की दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

इस हादसे में 10 वीर जवानों के शहीद होने और कई जवानों के घायल होने का समाचार हृदय विदारक है।मैं शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायल जवानों को शीघ्र स्वस्थ करें।ईस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।