नई दिल्ली। विप्रो ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने त्रैमासिक परिणामों की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि IT सर्विस सेगमेंट के राजस्व में 1.4% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि हुई, जबकि शुद्ध आय ₹3120 करोड़ रही।
ऑपरेटिंग मार्जिन 0.9% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 17.6% दर्ज हुआ।• कुल डील बुकिंग $3.3 बिलियन रही; लार्ज डील बुकिंग $0.9 बिलियन रही।• ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया।बेंगलुरु, भारत – 16 जनवरी, 2026: अग्रणी AI-पॉवर्ड टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ और कंसल्टिंग कंपनी, विप्रो लिमिटेड (NYSE: WIT, BSE: 507685, NSE: WIPRO), ने इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IFRS) के अंतर्गत 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने त्रैमासिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
कंपनी ने ₹23,560 करोड़ ($2,622.0 मिलियन) का राजस्व अर्जित किया, जो तिमाही-दर-तिमाही 3.8% और साल-दर-साल 5.5% ज़्यादा है।
. IT सर्विसेज़ सेगमेंट ने CC में 1.4% तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोत्तरी के साथ $2635.4 मिलियन का राजस्व हासिल किया।
इस तिमाही में ₹3,120 करोड़ ($347.2 मिलियन) की शुद्ध आय प्राप्त हुई, जो तिमाही-दर-तिमाही 3.9% कम है।2026 की तीसरी तिमाही के लिए IT सर्विसेज़ ऑपरेटिंग मार्जिन 0.9% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 17.6% दर्ज हुआ। विप्रो ने ₹6 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की।विप्रो द्वारा 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए आज घोषित वित्तीय परिणामों के मुताबिक कंपनी ने 23,560 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और 3,120 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। इस तिमाही में IT सर्विसेज़ का ऑपरेटिंग मार्जिन 0.9% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के साथ 17.6% रहा।
कंपनी की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्रीनि पल्लिया ने कहा, “तीसरी तिमाही में, अपनी उम्मीदों के मुताबिक हमने व्यापक वृद्धि हासिल की है। संगठनों में ए.आई का महत्व बढ़ने के साथ विप्रो इंटेलिजेंस की एक अलग पहचान बन रही है, जिससे हमें इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिली है। हमारे ए.आई-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म और सॉल्यूशन ज़्यादा संगठनों द्वारा अपनाए जा रहे हैं, WINGS और WEGA के माध्यम से हमने ए.आई-आधारित डिलीवरी को मजबूत किया है, तथा अपने इनोवेशन नेटवर्क का विस्तार विश्व के अनेक स्थानों पर किया है।”






