नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने FY2025-26 के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों की घोषणा कर दी है। FY2025-26 में रिलायंस का समेकित कर पश्चात लाभ और एसोसिएट्स व जॉइंट वेंचर्स से लाभ/हानि का हिस्सा सालाना आधार पर 1.6% बढ़कर ₹22,290 करोड़ (2.5 अरब डॉलर) हो गया।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस का समेकित राजस्व ₹2,93,829 करोड़ (32.7 अरब डॉलर) रहा, जो सालाना आधार पर 10.0% की वृद्धि दिखाता है, यह सभी कारोबारों में मज़बूत राजस्व वृद्धि के दम पर दर्ज हुई। #RILresults 3/nQ3 FY2025-26 में रिलायंस का समेकित EBITDA सालाना आधार पर 6.1% बढ़कर ₹50,932 करोड़ (5.7 अरब डॉलर) रहा। इसमें O2C और जियो का मज़बूत योगदान रहा, जबकि ऑयल एंड गैस कारोबार अच्छा रहा।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस का समेकित कर पश्चात लाभ और एसोसिएट्स व जॉइंट वेंचर्स से लाभ/हानि का हिस्सा सालाना आधार पर 1.6% बढ़कर ₹22,290 करोड़ (2.5 अरब डॉलर) हो गया।
Q3 FY2025-26 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान पूंजीगत व्यय ₹33,826 करोड़ (3.8 अरब डॉलर) रहा। यह O2C और न्यू एनर्जी कारोबार में चल रही विकास परियोजनाओं, साथ ही जियो और रिटेल नेटवर्क व इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और निवेश के कारण रहा।
Q3 FY2025-26 में 31 दिसंबर 2025 तक RIL का समेकित शुद्ध कर्ज़ मामूली रूप से घटकर ₹1,17,102 करोड़ रहा, जो 30 सितंबर 2025 को ₹1,18,545 करोड़ था।
Q3 FY2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹19,303 करोड़ रहा।
Q3 FY2025-26 में जियो का शुद्ध लाभ, सालाना आधार पर 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़ हो गया। Q3 FY2025-26 के दौरान जियो ने 89 लाख नए ग्राहक जोड़े। दिसंबर 2025 तक जियो का कुल ग्राहक आधार 51 करोड़ 53 लाख पहुंच गया। Q3 FY2025-26 में दिसंबर 2025 तक जियो ट्रू5G यूज़र बेस बढ़कर 25 करोड़ 30 लाख हो गया। बढ़ते यूजर एंगेजमेंट के चलते अब कुल वायरलेस ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी लगभग 53% हो चुकी है।
Q3 FY2025-26 के दौरान फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़े कुल परिसर बढ़कर 2 करोड़ 53 लाख हो गए। दिसंबर 2025 तक जियो एयरफाइबर का ग्राहक आधार 1 करोड़ 15 लाख से अधिक पहुंच गया। सब्सक्राइबर जोड़ने की रफ़्तार तेज़ बनी रही।
Q3 FY2025-26 में जियो ने जियो-जेमिनी ऑफर लॉन्च किया और सभी अनलिमिटेड 5G ग्राहकों के लिए इसे खोल दिया। पात्र ग्राहकों को ₹35,100 मूल्य वाले जेमिनी प्रो-प्लान की 18 महीने का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Q3 FY2025-26 में जियो ने ₹1,499 से ऊपर के मासिक प्लान वाले जियोहोम प्रीपेड ग्राहकों के लिए यूट्यूब प्रीमियम की पेशकश की है। इससे यूज़र्स बड़े स्क्रीन पर बिना विज्ञापन के ऑफलाइन कंटेंट और यूट्यूब कंटेंट के साथ यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम का आनंद ले सकेंगे।
Q3 FY2025-26 में जियोएआईक्लाउड का यूज़र बेस लगातार बढ़ता रहा और दिसंबर 2025 तक इसके लगभग 5 करोड़ रजिस्टर्ड यूज़र्स हो गए। यह वृद्धि युवाओं और छात्रों पर केंद्रित अभियान के चलते दर्ज हुई।
Q3 FY2025-26 में जियो का ARPU बढ़कर ₹213.7 हो गया। अधिक ग्राहक सहभागिता से इसमें मज़बूती आई, हालांकि अनलिमिटेड 5G और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं के प्रमोशनल ऑफर्स का आंशिक असर भी रहा।
Q3 FY2025-26 ग्राहक एंगेजमेंट के मामले में जियो, इंडस्ट्री में सबसे आगे बना रहा। प्रति व्यक्ति डेटा खपत 40.7 जीबी प्रति माह रही, जबकि कुल डेटा ट्रैफ़िक सालाना आधार पर 34% बढ़कर 62.3 अरब जीबी पहुंच गया।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन अच्छा बना रहा। कंपनी का राजस्व ₹97,605 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 8.1% की बढ़त है। इसी तिमाही में कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स डिविज़न का डीमर्जर भी पूरा हुआ। #RILresults 18/nQ3 FY2025-26 में रिलायंस रिटेल का EBITDA ₹6,915 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 1.3% अधिक है। EBITDA मार्जिन 8.0% रहा।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस रिटेल ने 431 नए स्टोर खोलकर अपने नेटवर्क का विस्तार किया। इसके साथ ही स्टोर की कुल संख्या 19,979 हो गई जो 78.1 मिलियन वर्ग फ़ुट क्षेत्रफल में फैले हैं।
Q3 FY2025-26 में तिमाही के दौरान लेन-देन की कुल संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई, जो सालाना आधार पर 47.6% की तेज बढ़त है। वहीं, रजिस्टर्ड ग्राहक आधार बढ़कर 37.8 करोड़ हो गया, जिससे रिलायंस रिटेल देश के सबसे पसंदीदा रिटेलर्स में से एक बना रहा।
Q3 FY2025-26 में जियोमार्ट के दैनिक ऑर्डर 16 लाख को पार कर गए। औसत दैनिक ऑर्डर्स में तिमाही-दर-तिमाही 53% और सालाना आधार पर 360% से अधिक की बढ़त दर्ज हुई, जिससे यह हाइपर-लोकल कॉमर्स का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला खिलाड़ी बन गया।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस के O2C सेगमेंट का राजस्व सालाना आधार पर 8.4% बढ़कर ₹1,62,095 करोड़ (18.0 अरब डॉलर) हो गया। बिक्री के लिए उत्पादन 1.7% बढ़ा। जियो-बीपी के जरिए फ़्यूअल रिटेलिंग नेटवर्क सालाना आधार पर 14% बढ़कर 2,125 आउटलेट्स हो गया, जिससे HSD की वॉल्यूम 24.7% और MS की 20.8% बढ़ी।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस के O2C सेगमेंट का EBITDA सालाना आधार पर 14.6% बढ़कर ₹16,507 करोड़ (1.8 अरब डॉलर) हो गया। ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल क्रैक्स में तेज़ बढ़ोतरी और सल्फ़र रियलाइज़ेशन में सुधार से लाभ मिला, हालांकि डाउनस्ट्रीम केमिकल मार्जिन की कमज़ोरी और अधिक फ़ीडस्टॉक फ़्रेट दरों ने आंशिक असर डाला। ईथेन क्रैकिंग की अनुकूल अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में बेहतर प्लेसमेंट से मुनाफ़ा बढ़ा।
Q3 FY2025-26 में रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (RBML) का देशभर में 2,125 आउटलेट्स का नेटवर्क रहा (ये Q3 FY25 में 1,865 था)। RBML की तिमाही HSD बिक्री सालाना आधार पर 24.7% और MS बिक्री 20.8% बढ़ी, जबकि पूरे उद्योग में HSD की बिक्री 3.1% और MS की 5.5% बढ़ी।
Q3 FY2025-26 में ऑयल एंड गैस सेगमेंट का राजस्व सालाना आधार पर 8.4% घटकर ₹5,833 करोड़ (649 मिलियन डॉलर) रहा। यह कमी मुख्य रूप से KGD6 गैस और कंडेनसेट की कम मात्रा और कम क़ीमत मिलने के कारण रही।
Q3 FY2025-26 में ऑयल एंड गैस सेगमेंट का तिमाही EBITDA सालाना आधार पर 12.7% घटकर ₹4,857 करोड़ रह गया। इसका कारण कम राजस्व और मेंटेनेंस गतिविधियों के चलते बढ़ी परिचालन लागत रही। #RILresults 27/nFY2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान KGD6 का औसत उत्पादन 26.1 एमएमएससीएमडी गैस और 18,746 बैरल प्रतिदिन तेल/कंडेनसेट रहा। इस तिमाही में वर्तमान उत्पादन दर लगभग 26.1 एमएमएससीएमडी गैस और करीब 18,400 बैरल प्रतिदिन तेल/कंडेनसेट है।
Q3 FY2025-26 में जियोस्टार ने ₹8,010 करोड़ का दमदार राजस्व दर्ज किया। इस दौरान (अन्य आय सहित) EBITDA ₹1,303 करोड़ रहा।
Q3 FY2025-26 में टेलीविज़न नेटवर्क ने 83 करोड़ से अधिक दर्शकों तक पहुंच बनाई और 60 अरब घंटे से ज्यादा का वॉच टाइम दर्ज किया। जियोहॉटस्टार के मासिक सक्रिय यूजर्स (MAUs) औसतन 45 करोड़ रहे। यह तिमाही-दर-तिमाही 13% अधिक है और आईपीएल तिमाही (Q1 FY26) के लगभग बराबर है। इन आंकड़ों से प्लेटफॉर्म की शानदार बढ़ोतरी साफ़ नज़र आती है। नेटवर्क की टीवी एंटरटेनमेंट व्यूअरशिप हिस्सेदारी सालाना आधार पर 100 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 34.6% हो गई।
Q3 FY2025-26 में जियोहॉटस्टार ने एंटरटेनमेंट कंटेंट का अब तक का सबसे अधिक एंगेजमेंट दर्ज किया। जियोस्टार के प्लेटफॉर्म्स ने डिजिटल और लीनियर टीवी दोनों पर बेहतरीन मोनेटाइजेशन और कंटेंट की खपत दर्ज की, जिससे भारत में लाइव स्पोर्ट्स के सबसे बड़े और भरोसेमंद मंच के रूप में इसकी स्थिति और मज़बूत हुई।






