बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

पटना। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री श्री संजय सिंह ने नई दिल्ली में शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात कर नव-वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बिहार के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।