पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (BJP state president Sanjay Sarawagi) सोमवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल (Sri Krishna Memorial Hall) में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में (Sushil Modi’s birth anniversary celebration) शामिल हुए। । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Nitish Kumar and Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) समेत तमाम गणमान्य भी पहुंचे और सुशील मोदी को श्रद्धान्जलि अर्पित किया।
सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के प्रमुख संजय गुप्ता और अन्य ने आगंतुकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुये कहा कि सरकार ने हमारे नेता सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा को राजेन्द्र नगर पार्क में स्थापित कर सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को याद करते हुए कहा , ” उन्होंने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अपने जीवन यात्रा की शुरुआत की। विद्यार्थी परिषद में सालों साल काम किया। संगठन को आगे बढ़ाने में उन्होंने शिल्पकार की भूमिका निभाई और बिहार में उप मुख्यमंत्री के तौर पर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। वे निष्ठा, निर्भीकता, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे।”
उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा का प्रमाण है कि उनके सम्पूर्ण राजनीति जीवन मे उनपर कभी अंगुली नहीं उठी। विपक्ष के नेता के तौर पर भी अपनी भूमिका निभाई और अपनी निष्ठा को दर्शाया। निर्भीकता उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। चारा घोटाला का खुलासा किया । अगर आज हम सत्ता में है तो सुशील मोदी की इसमें बड़ी भूमिका है। ईमानदारी और उनका सेवा भाव आज भी हमें प्रेरित करता है। उन्होंने वित्त विभाग के वित्तीय संतुलन को कायम करते हुए प्रदेश का बजट बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने कार्यकर्ताओं को बढ़ाकर गढ़ने का काम किया। उन्होंने विधायकों की क्षमता का विस्तार किया। आज उनकी आदमकद प्रतिमा को स्थापित कर करोड़ों लोगों की जनभावना को पूरा किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो यहां लोग भारी संख्या में जुटे हैं, वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके विचारों पर आगे बढ़े। अगर उनका एक भी गुण को लेकर आगे बढ़ सकें तो यह बड़ी उपलब्धि होगी और उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।






