पटना। बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्रीमती राबड़ी देवी को 1 जनवरी को 67वें जन्मदिन पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव बीनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमर राय,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार, सहनी, बल्ली यादव , प्रमोद कुमार राम,श्रीमतीआभा लता,डॉ प्रेम कुमार गुप्ता , उपेंद्र चंद्रवंशी, राजेश पाल, बबलू मालाकार सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके आवास 10 सर्कुलर रोड, पटना में उनसे मिलकर बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने यह जानकारी दी।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि श्रीमती राबड़ी देवी जी महिलाओं के मान -सम्मान की प्रतीक हैं ,और साथ ही सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए लालू जी विचारों के साथ कार्यकर्ताओं नेताओं को जोड़ने का कार्य किया। इस अवसर पर श्रीमती राबड़ी देवी जी ने सभी को मिठाई खिलाकर आभार प्रकट किया।






