पटना। जद (यू0) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पटना ग्रामीण/महानगर द्वारा ‘‘कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम (2025-28)’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ( Minister Shravan Kumar) ने कहा कि नीतीश सरकार (Nitish government) बिहार को देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल करने की दिशा में पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर एनडीए की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा (State President and MLA Shri Umesh Singh Kushwaha) एवं बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना ग्रामीण के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पटना महानगर के अध्यक्ष जनाब आसिफ कमाल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जद (यू0) कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और निष्ठा के बल पर ही पटना ग्रामीण/महानगर में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हुई है। इस विजय में कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान और बहाए गए पसीने की हर बूंद को मैं सलाम करता हूँ।
जब-जब विरोधियों ने हमारे नेता और हमारी पार्टी के राजनीतिक भविष्य को लेकर अनर्गल प्रलाप किया है, तब-तब बिहार की जनता ने जनादेश के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जद (यू0) कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से सिंचित और श्री नीतीश कुमार के संस्कारों में ढली हुई पार्टी है। हमारे नेता और हमारी पार्टी का न कोई विकल्प था, न है और न कभी होगा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 2025-28 के तहत पार्टी ने एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी है। जिस प्रकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम कर विधानसभा चुनाव में इतिहास रचा, उसी प्रकार इस बार सदस्यता अभियान में भी नया इतिहास रचने का संकल्प लेना है।
श्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पूरी मुस्तैदी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जिसका परिणाम है कि एनडीए को प्रचंड विजय प्राप्त हुई। जद (यू0)े कार्यकर्ताओं की ईमानदारी और परिश्रम का कोई जोड़ नहीं है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर श्री नीतीश कुमार विगत बीस वर्षों से बिहार की बागडोर संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार बिहार को देश के शीर्ष पाँच राज्यों में शामिल करने की दिशा में पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मा0 विधायक सह विधानसभा में सचेतक श्री अरुण मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री निहोरा प्रसाद यादव, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, पटना जिला प्रभारी श्री मनोरंजन गिरी, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचरित्र प्रसाद, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल, विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रियरंजन पटेल, प्रदेश महासचिव श्री छोटू सिंह, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री विनोद कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री हुलेश मांझी, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, श्री सुरेन्द्र गोप, श्री धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, श्री राधेश्याम कुशवाहा, श्री धीरज कुशवाहा सहित अनेक नेतागण उपस्थित रहे।






