पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्यतिथि (death anniversary of his senior and late leader of Bharatiya Janata Party, Late Naveen Kishore Sinha ) के अवसर पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्व. नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र नितिन नवीन ( Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, and BJP National Working President and son of the late Naveen Kishore Sinha, Nitin Naveen) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल (Union Minister of State Satish Chandra Dubey, Water Resources and Parliamentary Affairs Minister Vijay Kumar Chaudhary, Industries Minister Dilip Kumar Jaiswal) बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।






