नया साल नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखेगा: उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। बिहार जनता दल (यू) (jdu) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने बिहार की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंन कहा कि नया साल नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखेगा।

अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए प्रभात के साथ वर्ष 2026 की शुरुआत प्रत्येक बिहारवासी के जीवन में नई आशाएँ, नई ऊर्जा और नई खुशियाँ लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नववर्ष हर परिवार के जीवन में सुख-शांति, आर्थिक समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा का नया संचार करे।

  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाला वर्ष इस प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में उद्योग, निवेश, रोजगार, आर्थिक संरचना और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

   प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नववर्ष 2026 बिहार के लिए नई उपलब्धियों, नए अवसरों और विकास के नए अध्याय लिखेगा तथा बिहार निरंतर विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर रहेगा।