स्व. नवीन किशोर सिन्हा की सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श: नितिन नवीन

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (National Executive President of Bharatiya Janata Party, Nitin Naveen) ने अपने पूज्य पिता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा जी की पुण्यतिथि (death anniversary of his revered father and senior and late leader of Bharatiya Janata Party, Late Naveen Kishore Sinha ) के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगदान को किया याद

इस अवसर पर नितिन नवीन ने स्व. सिन्हा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके द्वारा पार्टी व समाज के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि स्व. नवीन किशोर सिन्हा जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा। वे न केवल एक कुशल संगठनकर्ता थे, बल्कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी थे। उनकी सादगी, अनुशासन और सिद्धांतनिष्ठा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है।

पिता के संस्कारों और शिक्षाओं से मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने कहा कि स्व. सिन्हा जी ने हर परिस्थितियों में भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि पद या प्रतिष्ठा का। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने उन्हें सदैव सत्य, ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर चलने की सीख दी। “आज जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है, वह उन्हीं संस्कारों और शिक्षाओं का परिणाम है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आदर्श मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र, संगठन और समाज की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंग।

इन दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजली

पटना में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता और दिवंगत भाजपा नेता स्व नवीन सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे सीएम नीतिश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य गणमान्य।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ( Bihar Chief Minister Nitish Kumar) केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल (Union Minister of State Satish Chandra Dubey, Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, Water Resources and Parliamentary Affairs Minister Vijay Kumar Chaudhary, Industries Minister Dilip Kumar Jaiswal) बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक जनक राम, विधायक जनक सिंह, विधायक सुनील कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू, बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।