पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी (Bihar BJP President Sanjay Saraogi) ने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने बिहार में संगठनात्मक मजबूती तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और मार्गदर्शन दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।






