नई दिल्ली। ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम का 15 सदस्यीय आधिकारिक टीम घोषित कर दिया गया है। इस युवा टीम का नेतृत्व आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) करेंगे, जबकि विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान (Vice-Captain) बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी भी टीम मेंं शामिल किए गए हैं। भारत पांच बार U19 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है और इस बार भी टीम जीत की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
भारत को इस टूर्नामेंट में ग्रुप B में रखा गया है, जहाँ उनका सामना न्यूज़ीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश जैसी टीमों से होगा। ICC U19 World Cup 2026 का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक होगा
टीम इस प्रकार है
आयुष म्हात्रे (कप्तान – Captain)
विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान – Vice-Captain)
वैभव सूर्यवंशी
आरोन जॉर्ज
वेदांत त्रिवेदी
अभिजन कुंडू (विकेटकीपर – WK)
हरवन्श सिंह (विकेटकीपर – WK)
आर.एस. अम्बरीश
कनिष्क चौहान
खिलान ए. पटेल
मुहम्मद एनान
हेनिल पटेल
डी. दीपेश
किशन कुमार सिंह
उद्धव मोहन
ह युवा टीम बैलेंस्ड संयोजन के साथ तैयार की गई है जिसमें प्रतिभाशाली बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेटकीपर शामिल हैं। टीम की घोषणा करते हुए BCCI ने कहा है कि चयन में खिलाड़ियों की हाल की फॉर्म, फिटनेस और भविष्य की क्षमता को अहम मानदंड के रूप में लिया गया है






