भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली। नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP National Working President Nitin Naveen) ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। यह बैठक आगामी संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियानों, बूथ सशक्तीकरण और पार्टी संरचना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान नितिन नवीन ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार और संगठन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और देश के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता ही जनविश्वास का आधार बनते हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और दायित्व का प्रतीक है। नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।