पटना। आज पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कंकड़बाग पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Shri Narendra Modi) ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। समापन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेतागण, पार्टी के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों के साथ वर्चुअल माध्यम से यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री जी का आज सांसद खेल महोत्सव में संबोधन हर खिलाड़ी और युवा को प्रेरित करने वाला रहा। सांसद खेल महोत्सव एक व्यापक और सार्थक आयोजन है, जिसमें करोड़ों खिलाड़ियों को नए-नए अवसर मिले और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिला।
इस अवसर पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी (Bihar BJP State President Mr. Sanjay Sarawagi, Deputy Chief Minister Mr. Samrat Chaudhary), कुम्हरार विधायक श्री संजय गुप्ता जी, पटना साहिब विधायक श्री रत्नेश कुमार जी, महापौर श्रीमती सीता साहू जी, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी जी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं जिलाध्यक्षगण व मंडलाध्यक्षों का हार्दिक आभार, जिन्होंने उपस्थित होकर हमारे युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथियों एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का मान व सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में हजारों की संख्या में शामिल प्रतिभागियों में विजेता,उपविजेता सहित अन्य को प्रमाण पत्र, मोमेंटो मेडल देकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सांसद खेल महोत्सव के आयोजक श्री प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी सोच कर का परिणाम है की पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को नए-नए अवसर प्रदान करना और उनके खेल को।प्रोत्साहित करना। सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने भी बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों के लड़किया कबड्डी में बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। कबड्डी, फुटबॉल, ताक्यवंडो,योगा, बास्केटबॉल का मुख्य रूप से प्रतियोगिता हुआ।
इस मौके पर श्री प्रसाद ने बच्चों से आग्रह करते हुए कहा की खूब खेलो, बड़े सपने देखो और सफल होकर देश, प्रदेश का नाम गौरवान्वित करो। ऐसी मेरी शुभकामनाएं है। प्रतियोगिता में पटना के अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और उत्साह के साथ खेल का आनंद लिया। छोटे-छोटे बच्चों को भी ताक्यवंडो प्रतियोगिता में भाग लेते देख बहुत सुखद अनुभूति प्राप्त हुई। मैच के रेफरी, कोच टीम मैनेजर को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सांसद खेल महोत्सव में जीते हुए प्रतिभागी फुटबॉल बॉयज में शुक्ला फुटबॉल एकेडमी प्रथम स्थान व दूसरे स्थान में PSFA टीम रही वही फुटबॉल गर्ल्स में प्रथम स्थान अखंड ज्योति टीम रही एवं द्वितीय स्थान पर शुक्ला फुटबॉल एकेडमी रही।
कबड्डी बॉयज में प्रथम स्थान पाटलिपुत्र कॉम्लेक्स व द्वितीय स्थान देव कबड्डी एकेडमी रही वही गर्ल्स कबड्डी में प्रथम स्थान बख्तियारपुर तथा द्वितीय स्थान देव कबड्डी रही।
योगा अंडर 19 गर्ल्स में कुमारी सुप्रिया को प्रथम, लिली कुमारी को द्वितीय तथा रिया सिंह को तृतीय स्थान मिला। वही बॉयज टीम में नीतीश कुमार को प्रथम, धनंजय कुमार को द्वितीय तथा गणेश कुमार को तृतीय स्थान मिला।






