नई दिल्ली: देशभर में साइबर सुरक्षा को लेकर एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 68 करोड़ यूजर्स के ई-मेल आईडी और पासवर्ड लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इस कथित डेटा लीक ने आम लोगों से लेकर विशेषज्ञों तक की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसमें सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े यूजर्स की संवेदनशील जानकारी शामिल हो सकती है। MP State Cyber Police ने एक इसे लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है।
क्या है खतरा
MP State Cyber Police की एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी का ई-मेल अकाउंट हैक हो गया, तो अपराधी उसी ई-मेल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया अकाउंट बना सकते हैं या पहले से मौजूद अकाउंट्स पर कब्जा कर सकते हैं। इसके अलावा हैक किया गया ई-मेल आपकी इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स तक पहुंचने का रास्ता भी खोल सकता है और एक झटके में आपके खाते से रकम गायब हो सकती है।
इस खतरे से कैसे बचें
MP State Cyber Police की एडवाइजरी में खास तौर पर चेताया गया है कि किसी भी संदिग्ध ई-मेल, SMS या लिंक पर क्लिक न करें। अनजान ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन करने से बचें। इसमें कहा गया है कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी, KYC अपडेट जैसे मैसेज अक्सर ठगी का जाल होते हैं. पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग या जरूरी लॉगइन न करें।
यह काम जरूर करें
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अपने ई-मेल और सभी जरूरी अकाउंट्स का पासवर्ड तुरंत बदलें। इसके अलावा हर अकाउंट के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड रखें। साइबर विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि पासवर्ड में नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न करें। इसके अल्वा Two Factor Authentication (2FA) जरूर ऑन करें। यह ऐसा विकल्प है जिसमें एक ओटीपी आपके मोबाइल पर और दूसरा आपके ई-मेल पर आता है। ऐसे में Two Factor Authentication (2FA) रहने से धोखाधड़ी का शिकार होने की आशंका कम हो जाती है।






