पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा के एक दिन बाद अब सोमवार को बिहार के नए अध्यक्ष का ऐलान भी हो गया है।दरगंभा सदर से छह बार के विधायक और मंत्री संजय सरावगी को भाजपा ने बिहार का नया अध्यक्ष बनाया है।
नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू

सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऐलान आज दिल्ली मेंं हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (jp nadda) ने विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि सरावगी की नियुक्ति तक्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
एक दिन पहले बिहार से बना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा ने बिहार के पथ निर्माण मंत्री और युवा नेता नीतिन (nitin nabin) को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नीतिन की नियुक्ति ने एक बार फिर राजनीतिक विश्लेषकों को चौका दिया।






