बच्चों के लोकप्रिय ‘मामा’ और किसानों के ‘भैया’ बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष, शिवराज सिंह के बंगले की सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली। सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि बच्चों के बीच मामा जी और किसानों के बीच भैया नाम से लोकप्रिय शिवराज सिंह चौहान अगले भाजपा अध्यक्ष हो सकते हैं। इसको लेकर अटकलें तेज हैं। दरअसल शिवराज सिंह चौहान के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बात को लेकर उनके अध्यक्ष बनने की अटकलों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

कई नाम रेस में

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज है। वर्तमान अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जिन नामों पर चर्चा तेज है उनमें शिवराज सिंह चौहान के अलावा मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम सबसे आगे है।

दो दशक से अजेय हैं शिवराज चौहान

शिवराज सिंह चौहान पहली बार नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद 2018 मेंं करीब डेढ़ साल के कार्यकाल को छोड़कर वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में विदिशा से जीतकर सांसद बने और मोदी सरकार ने कृषि मंत्री बने। अखिल भारतीय विद्यार्थ परिषद से राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले चौहान पहली बार 1990 मेंं बुधनी से विधायक बने। वह कई बार सांसद भी रहे।